शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का आरोप

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का यूं तो विवादों से पुराना नाता है। लेकिन हाल ही में वो एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और ऐप के जरिए उन्हें टेलीकास्ट करने का आरोप लगा है। जिसमें मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, फोटो शेयर कर दी जानकारी

अश्लील फिल्में बनाकर पब्लिश करने का आरोप

बता दें, इस साल फरवरी महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें पब्लिश करने का मामला दर्ज किया गया था. हालांकि कुंद्रा ने इस मामले में शामिल होने का खंडन करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था. लेकिन अब मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

विवादों से है पुराना नाता

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी पर उनकी तस्‍वीरों का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, राज कुंद्रा ने तब आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन इस बार मामला गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्‍ता सबूत हैं। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है। आज राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- क्या है Pegasus विवाद, जिस पर सरकार को घेर रहा है विपक्ष ?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)