शाहीन बाग : CAA विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुआ प्‍यार, अब दो प्रेमी जोड़े करेंगे निकाह

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के​ खिलाफ प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से प्रदर्शन जारी है। इसकी कमान महिलाओं ने संभाल रखी है। महिलाएं नुक्कड़ नाटक, रैली, भाषण के जरिए सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहीं हैं।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और स्टूडेंट भी हिस्सा ले रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आंदोलन की लौ को जलाने वाले इन्हीं युवाओं के बीच अब प्रेम भी पनप रहा है। युवा दिलों के साथ आने पर उनके परिवार वाले भी मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान दो जोड़ों के बीच प्यार हो गया और वे अब शादी करने जा रहे हैं।

प्रदर्शन करते-करते हुए प्यार-

बताया जा रहा है कि दोनों ही प्रेमी जोड़ों के परिवार वाले एक-दूसरे को जानते थे। इस प्रदर्शन के दौरान उनके बीच आपसी तालमेल हुआ।

मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक जोड़े जुनैद और समर के बीच प्रदर्शन के दौरान बातचीत शुरू हुई जो इश्क में तब्दील हो गई। इसकी खबर परिवार के लोगों को हुई। सभी की रजामंदी के बाद अब जुनैद और समर 7 फरवरी को निकाह करने जा रहे हैं।

वहीं दूसरा जोड़ा जीशान और आयशा 8 फरवरी को निकाह करने जा रहे हैं। जीशान और आयशा का परिवार पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे लेकिन युवा जोड़े ने कभी शादी के बारे में नहीं सोचा।

प्रदर्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत की और धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ा। प्रदर्शन के दौरान ही जीशान ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज किया। इस पर परिवार की भी सहमति मिल गई। अब यह जोड़ा 8 फरवरी को एक-दूजे के होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गिरिराज सिंह बोले, शाहीन बाग में सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार किया जा रहा

यह भी पढ़ें: हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन थे अमिताभ के फैन, रखते थे ये खास शौक

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

Holi Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, इन उपाय से भाई की होगी लंबी उम्र…

Bhai Dooj 2025: होली के अगले दिन बनाया जाने...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Topics

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Kanshiram jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज...

Related Articles

Popular Categories