सिक्किम में बादल फटने से भीषण बाढ़, 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी..

0

बुधवार की सुबह सिक्किम में बारिश का कहर देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि, उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में आए उफान के बाद बांध का पानी छोड़े जाने पर नदी बढा और इलाके में बाढ का पानी भर गया। इसकी चपेट में आने से पुल बह गए और सड़के बह गई । इसके अलावा सैन्य प्रतिष्ठान भी बाढ़ की चपेट में आने की वजह से सेना के 23 जवान लापता होने की खबर सामने आयी है। इस बात की सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

इलाके में जारी किया गया ऑरेंज और रेड अलर्ट

जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए। इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है। सिक्किम के कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों की तरफ से बुधवार को दी गयी जानकारी के बाद अचानक बाढ़ आने और एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गयी। बाढ़ मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घाटी में कई प्रतिष्ठान बाढ़ की चपेट में आए हैं तथा नुकसान के संबंध में अभी और जानकारी नहीं मिली है।

also read : Horoscope 4 October 2023 : इन राशियों के जातकों पर बरसेंगी गणपति की कृपा, पढ़े आज का राशिफल 

मौसम ने दी ये जानकारी

गंगटोक में भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “जब किसी छोटे क्षेत्र में लगभग एक घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश होती है, तो इसे बादल फटना कहा जाता है।” अधिकारियों ने कहा कि वे यह भी सत्यापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह बादल फटना था या पहाड़ों के ऊपरी हिस्से में हिमनद झील का फटना था, जिसके कारण नदी में जल स्तर अचानक बढ़ गया।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने द्वारा दी जानकारी में बताया गया है कि, गुरुवार तक पूर्वी राज्य में बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान लगाया है। पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा है कि, भारी बारिश के कारण बीरभूम, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम मिदनापुर, हुगली और हावड़ा सहित कम से कम सात जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य के विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक बुलाई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More