एक दुल्हन से शादी करने बारी-बारी बारात लेकर पहुंचे सात दूल्हे, न दुल्हन मिली न ससुराल और फिर…

0

शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां सात अलग-अलग दूल्हे एक ही दुल्हन से शादी करने उसके घर पहुंचे। लेकिन न तो ससुराल वाले मिले, न शादी कराने वाले और न ही दुल्हन। इसके बाद दूल्हे अपनी समस्या लेकर पुलिस के पास पहुंचे।

मामले में कोलार पुलिस ने शादी कराने वाली संस्था के प्रबंधक पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सभी दूल्हों से शादी करवाने के नाम पर 20-20 हजार रुपये जमा करवाए गए थे।

इसे समिति ने सात दूल्हों को एक ही दिन यानी 25 मार्च की तारीख को शादी कराने की बात कही थी।

दूल्हे दी गयी तारीख पर बारात लेकर पहुंचे थे। लेकिन वहां कोई नहीं मिला, सबके सब गायब तो वहीं तय ससुराल में भी ताला लटका मिला।

सब घंटों संस्था को, दुल्हन पक्ष के लोगों को फोन मिलाते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

शादी कराने को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

यह संस्था गरीब लड़कियों की शादी करने के बहाने ठगी का पूरा गिरोह चलाती थी। साथ ही लड़की पक्ष को लड़के भी दिखा दिए जाते थे।

इसके लिए संस्था लड़के वालों से 20 हजार रुपये भी वसूलती थी। वहीं, जब बात शादी तक पहुंचती तो यह लड़की के परिजनों से कह देते कि लड़के ने शादी से मना कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक यह संस्था शहरों, कस्बों में पर्चे बांटकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते थे और सभी से बात कर उन्हें कोलार के विनीत कुंज में स्थित अपने ऑफिस में बुलाते थे।

वहां यह बताते थे कि हम गरीब बच्चियों की शादी करते हैं।

मामले में प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, कुलदीप तिवारी और उसकी पत्नी रोशनी तिवारी शगुन जन कल्याण सेवा समिति संचालित चलाते हैं औए एक अन्य रिंकू सेन लोगों को स्वयं को संस्था का कर्मचारी बताता था।

रोशनी तिवारी लड़कियों की मां बनकर फरियादियों को ठगती थी। अब इस फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस ने संस्था के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रहस्यमय परिस्थितियों में कांस्टेबल की मौत, मचा हड़कंप; दो महीने पहले ही हुई थी शादी

यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमी हुआ नाराज तो प्रेमिका पहुंच गई घर, पत्नी के सामने ही बोली- मैं भी यहीं रहूंगी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More