इस साल 59 दिनों का होगा सावन, 19 साल बन रहा खास संयोग

0

19 सालों के बाद इस साल सावन का महीना 59 दिनों का होगा। इस बार सावन मास में खास संयोग बन रहा है। 4 जुलाई से शुरू हो रहें सावन मास में सोमवार भी 4 की जगह 8 होंगे। यानी शिव भक्तों को भगवान की आराधना करने के लिए अधिक दिन मिलेंगे। 

सनातन (हिंदू) धर्म में सावन को सभी महीनों में बहुत शुभ माना जाता है। इस मास में भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। शिव भक्तों को पूरे साल सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। मान्यता है कि श्रावण के हर सोमवार पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने पर तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है। इस साल पंचांग के अनुसार 19 साल बाद सावन पर बहुत ही खास संयोग बन रहा है, जिसमें पूरे महीने शिव और माता पार्वती दोनों की असीम कृपा प्राप्त होगी।

4 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा सावन 

बता दें, सावन माह 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर होगा। इस बार सावन की शुरुआत पहले मंगला गौरी व्रत से हो रही है। 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है कि श्रावण में अधिकमास होने के कारण 8 सावन सोमवार व्रत और 9 मंगला गौरी व्रत आएंगे। ऐसे में महादेव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए भक्तों को 2 महीने का अवसर प्राप्त होगा।  इस बार सावन में अधिकमास 18 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 16 अगस्त 2023 को खत्म होगा।

सावन सोमवार 2023  

  1. सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई 2023
  2. सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई 2023
  3. सावन का तीसरा सोमवार –  21 अगस्त 2023
  4. सावन का चौथा सोमवार – 28 अगस्त 2023

सावन अधिकमास का सोमवार 2023

  1. सावन अधिकमास का पहला सोमवार –  24 जुलाई 2023
  2. सावन अधिकमास का दूसरा सोमवार – 31 जुलाई 2023
  3. सावन अधिकमास का तीसरा सोमवार – 7 अगस्त 2023
  4. सावन अधिकमास का चौथा सोमवार – 14 अगस्त 2023

सावन मंगला गौरी व्रत 2023 

  1. सावन का पहला मंगला गौरी व्रत –  4 जुलाई 2023
  2. सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत –  11 जुलाई 2023
  3. सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत – 22 अगस्त 2023
  4. सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत –  29 अगस्त 2023

सावन अधिकमास का मंगला गौरी व्रत 2023

  1. सावन अधिकमास का पहला मंगला गौरी व्रत – 18 जुलाई 2023
  2. सावन अधिकमास का दूसरा मंगला गौरी व्रत – 25 जुलाई 2023
  3. सावन अधिकमास का तीसरा मंगला गौरी व्रत – 1 अगस्त 2023
  4. सावन अधिकमास का चौथा मंगला गौरी व्रत – 8 अगस्त 2023
  5. सावन अधिकमास का पांचवा मंगला गौरी व्रत – 15 अगस्त 2023

 

Also Read : आदिपुरुष के डायलॉग्स पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘शिवोहम नही सुना…’

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More