सऊदी अरब : ​अब होटल के रूम में महिला-पुरुष रह सकेंगे साथ

0

सऊदी अरब अपने कड़े प्रतिबंधों और नियमों के लिए जाना जाता है। हालांकि सऊदी अरब के कड़े प्रतिबंध और नियम पर्यटन के लिहाज से लोकप्रिय नहीं रहे है।

लेकिन हाल ही में सऊदी अरब ने एक खास नियम से बैन हटाया है। सऊदी अरब ने अब विदेशी पुरुष और महिला को एक-दूसरे से अपना रिश्ता साबित किए बिना होटल के कमरे में साथ रहने की अनुमति दे दी है।

सऊदी ने सैलानियों की छुट्टियों को और आकर्षित करने के लिए एक नई पर्यटन वीजा व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके साथ ही अब सऊदी महिलाओं सहित अन्य देशों की महिलाओं को भी अकेले होटल्स में कमरे लेने की अनुमति दी जा रही है, जो की पहले नहीं थी।

क्या थे पहले के नियम-

पहले सऊदी अरब घूमने गए विदेशी महिला और पुरुष को अलग-अलग कमरा लेकर रहना पड़ता था। अब सऊदी अरब ने अपने इस बैन को हटा दिया है।

यह फैसला सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं और अविवाहित विदेशी सैलानियों को गल्फ राज्यों में एक साथ रहने और छुट्टियां बिताने के प्रोत्साहित करेगा।

सऊदी अरब में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना प्रतिबंधित है। इसी कारण से विदेशी सैलानी आम तौर पर यहां छुट्टियां बिताने से परहेज करते थे।

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी में ड्रोन हमला, मची भगदड़

यह भी पढ़ें: शंघाई सहयोग संगठन में ‘उठक बैठक’ करते दिखे इमरान खान!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More