भोजपुरी गाना ‘सरसो के सगिया’ इन दिनों फैंस के जुबान पर छाया हुआ है। यह गाना काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ का है। इस गाने के 131 मिलियन व्यूज हैं।
‘सरसो के सगिया’ गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह ने गाया है। प्यारे लाल यादव ने गाने के बोल लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने बनाया है।
इस गाने में काजल यूं तो कई आउटफिट में दिख रही हैं लेकिन वह पिंक साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं। साथ ही गाने में खेसारी का डांस देखते ही बन रहा है।
सुपरहिट फिल्म है मेहंदी लगा के रखना-
अप्रैल 2018 तक, ‘मेहंदी लगा के रखना’ निरहुआ रिक्शावाला 2 और निरहुआ हिंदुस्तानी 2 के बाद YouTube पर 40 मिलियन व्यू पाने वाली तीसरी भोजपुरी फिल्म थी।
फिल्म में खेसारी, काजल, रितु सिंह, अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में है।
भोजपुरी सिनेमा में बेहद पॉपुलर हैं खेसारी और काजल-
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग के साथ ही अपनी गायकी की वजह से काफी लोकप्रिय है। काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जिसके छह लाख से ज्याद सब्स्क्राइबर्स हैं।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप’ पर आम्रपाली का गरदा उड़ा देने वाला डांस
यह भी पढ़ें: ‘ललकी ओढ़निया’ में खेसारी लाल यादव ने चांदनी सिंह संग मचाया धमाल
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)