शिवराज सिंह ने नेहरू को बताया क्रिमिनल, कही ये बात

0

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से बीजेपी नेताओं का विवादित बयान देने का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि अब हरियाणा के युवक कश्मीर से भी बहू ला सकेंगे।

इस बयान पर जमकर बवाल हुआ। अपने बयान पर सफाई देते हुए खट्टर ने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में समझा गया।

अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धारा 370 को लेकर जवाहर लाल नेहरू पर विवादित बयान दिया है।

युद्ध विराम नहीं होता, तो…-

भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू एक क्रिमिनल हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के 1/3 हिस्से पर पाक का कब्जा था। जब भारतीय सेना कबीलाई के भेष में आए पाक फौज को खदेड़ रही थी तो जवाहर लाल नेहरू ने युद्ध विराम की घोषणा की।

शिवराज सिंह ने कहा कि अगर कुछ और दिनों के लिए युद्ध विराम नहीं होता, तो पूरा कश्मीर हमारा होता। यह उनका पहला अपराध था।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू के दूसरे अपराध का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू दूसरा अपराध अनुच्छेद 370 था जिसे लागू करने के बाद ‘एक देश में दो निशाना, दो विधान और दो प्रधान का दौर शुरू हुआ। यह देश के लिए अन्याय नहीं बल्कि इसके खिलाफ एक अपराध था।

यह भी पढ़ें: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का राजनीतिक डेब्यू, BJP में हुई शामिल

यह भी पढ़ें: मासूमों की हत्या के बाद एमपी में बवाल, फांसी की मांग

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More