जानें, कैसे घरों में क्वारंटीन लोग बाहर निकलेंगे तो पुलिस को पता चल जायेगा?

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने ऐप की खासियतों के बारे में दी जानकारी

0

नई दिल्ली : Sanyam Mobile App नाम से एक ऐसा मोबाइल ऐप बनाया गया है जिससे पुलिस को मदद मिलेगी। घरों में जिन लोगों को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया है, अगर वे बाहर निकलेंगे तो पुलिस को तुरंत पता चल जाएगा। यह संभव हुआ है पुणे नगर निगम के संयम मोबाइल ऐप Sanyam Mobile App से। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मंगलवार को इस ऐप की खासियतों के बारे में जानकारी दी है।

क्वारंटीन हुए लोगों की निगरानी

पुणे के शहर प्रशासन ने घरों में क्वारंटीन हुए लोगों की निगरानी के लिए टीमों की नियुक्ति की है। ये टीमें विदेशों से हाल में लौटने वाले और कोविड-19 के उपचार के बाद डिस्चार्ज होने वाले लोगों की नियमित जांच करेंगी। ये टीमें क्वारंटीन किए गए लोगों से उनकी सेहत और संपर्क का ब्योरा हासिल करने के साथ देखेंगी कि स्टाम्प लगे लोगों को अलग खाना, बिस्तर, बर्तन, कपड़े और वाशरूम उपलब्ध कराए गए हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: ‘कोरोना योद्धाओं’ की मददगार बनीं महिला सिपाही शालिनी

क्वारंटाइन उल्लंघन करने वालों की शिकायतें

दरअसल, पुणे में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों की बहुत शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद नगर प्रशासन ने तकनीक की मदद लेते हुए Sanyam Mobile App तैयार कराया। होम क्वारंटीन वाले सभी लोगों के मोबाइल में शहर प्रशासन ने Sanyam Mobile App इंस्टॉल कराया है। इस Sanyam Mobile App में जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था है। अगर कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो तुरंत शहर की पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मिल जाता है। इसके बाद घर पर पुलिस जाकर परिवार से संपर्क कर हिदायत देती है।

यह भी पढ़ें: मुंबई की घटना से सहमे वाराणसी के डीएम, पत्रकारों से की कोरोना टेस्ट की अपील

24 घंटे मोबाइल चालू रहेगा

संबंधित लोगों को 24 घंटे तक मोबाइल चालू रखने और जीपीएस को हमेशा खोले रखने के निर्देश हैं। खास बात यह कि पुणे नगर निगम प्रशासन ने होम क्वारंटीन किए लोगों की इस Sanyam Mobile App से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम जैसी व्यवस्था भी की है, जिससे होम क्वारंटाइन वाले लोगों की आवाजाही पर रियल-टाइम आधार पर नजर रखी जा सकती है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More