सैनिटाइजर अब हमारे जीवन का एक अहम वस्तु बन गई है। कोरोना की लड़ाई में सैनिटाइजर को ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से सैनिटाइजर की भी मांग बढ़ गई।
बाजार में कई मिलावटी सैनिटाइजर-
सैनिटाइजर बनाने वाली कुछ कंपनियों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। बाजार में कई घटिया और मिलावटी सैनिटाइजर मिल रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हम सभी अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर इस्तेमाल कर रहे हैं।
आधे से ज्यादा मिलावटी-
ग्राहकों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था कंज्यूमर गाइडेंस सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, अध्ययन के लिए चुने गए सैनिटाइजरों में से आधे से ज्यादा मिलावटी थे। ये सैंपल मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई से लिए गए थे।
क्या सावधानी बरतनी चाहिए-
नॉन अल्कोहलिक उत्पाद कोविड-19 के खिलाफ उपयोगी नहीं हैं।
सैनिटाइजर बच्चों से दूर रखें।
इंजेक्शन से जहरीला प्रभाव हो सकता है।
सैनिटाइजर खरीदते वक्त कंपनी का नाम और एक्सपायरी डेट देखनी चाहिए।
सैनिटाइजर खरीदते से पहले लोगों को उसपर छपे निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए।
यह भी पढ़ें: अब बिना लाइसेंस बेच सकते हैं हैंड सैनिटाइजर
यह भी पढ़ें: Video : कोरोना से परिवार को है बचाना तो ये तरीके जरूर अपनाना !
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]