मुंगेरी लाल के हसीन सपनों में खोई हैं भाजपा – अखिलेश

0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा (BJP) पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मुंगेरी लाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है।

जबसे सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है तब से भाजपा बौखलाई हुई है। पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं कर पा रहा है कि प्रदेश में उनकी स्थिती कहां और कैसी रहेगी।

Also Read :  #सपा है समाप्त दल और #RLD है राष्ट्रीय लुढ़कता दल – डिप्टी सीएम

चुनाव पूर्वही भाजपा को हार का डर सताने लगा है। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था तो जग जाहिर है।

आएं दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता पहले ही परेशान है। भाजपा ने चुनावी वादों पर जनता से जो छल किया है। उससे अब उनको फिर मौका देने को तैयार नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More