लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संगठन में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकते है।
अब इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। खबर है कि विदेश यात्रा से लौटकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश से लेकर जिलों तक संगठन की कायाकल्प करेंगे।
जल्द ही सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव में बसपा से हाथ मिलाने के बाद जो नतीजे आए है उससे एक बार फिर मुलायम युग लौटने वाला है।
सूत्रों के प्राप्त जानकारी के माने तो सपा पार्टी में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव के जमाने के प्रयोगों को दोहराया जा सकता है। 2019 लोकसभा चुनावों में सपा को उम्मीदों के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इसका एक कारण संगठनात्मक कमजोरी भी रही।
इस कमी को दूर करने के लिए संगठन में ऊपर से नीचे तक बदलाव कर उसे और गतिशील बनाया जाएगा। युवा संगठनों में नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन में बदलाव करके कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सदन में सबसे पीछे बैठे दिखे अखिलेश, पहली पंक्ति में मुलायम
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव चाहतें हैं देश को मिले नया PM, सुझाया इनका नाम
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)