साक्षी धोनी ने पूणे सुपरजाइंट के मालिक को दिया करारा जवाब

0

आईपीएल क्रिकेटप्रेमियों के लिए सबसे रोमांच वाला खेल बन गया है। आईपीएल 10 का सीजन चल रहा है। ऐसे में दर्शक से लेकर खिलाड़ी सभी के सिर पर आईपीइल का नशा चढ़ कर बोल रहा है। आईपीएल एक ऐसा खेल है जिसमें रोमांच के साथ ही विवादों का भी इसके साथ गहरा रिश्ता रहा है। फिलहाल राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच भी सब ठीक नहीं चल रहा है।

स्मिथ को कप्तानी देने के बाद से लगातार क्रिकेट दिग्गजों और फैंस के बीच एक जंग सी छिड़ी हुई है।लोग धोनी और स्मिथ की आपस में तुलना कर रहे हैं।इस बीच आरपीएस के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने कुछ ऐसे ट्वीट किए, जिसने इस चिंगारी को और हवा दे दी।

हर्ष गोयनका के ट्वीट से लगने लगा कि पुणे सुपरजाइंट्स और महेंद्र सिंह धोनी के बीच शायद कोई मनमुटाव हो गया है।माही के फैंस के बाद अब साक्षी ने हर्ष गोयनका को करारा जवाब दिया है।बता दें कि आईपीएल में ये पहला मौका है, जब महेंद्र सिंह धोनी किसी और की कप्तानी में खेल रहे हैं।इससे पहले धोनी ने आईपीएल में अपने सभी 143 मैच बतौर कप्तान खेले थे।

Also read : एनडीए की बैठक में लग गई मुहर, 2019 में मोदी फिर से बनेंगे पीएम

इस बार धोनी की जगह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कमान सौंपी गई है।क्रिकेट का मैदान हो या जिंदगी की कोई भी जंग धोनी का साथ देने के लिए उनकी पत्त्नी साक्षी हमेशा रहती हैं।धोनी भी साक्षी को अपना लकी चार्म मानते हैं।

हर आईपीएल में धोनी की टीम के लिए हर बार ग्राउंड पर रहने वाली साक्षी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के को-ओनर हर्ष गोयनका को सोशल मीडिया के जरिए करारा जवाब दिया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More