सहारनपुर : भाजपा नेत्री ने आत्मदाह का किया प्रयास, देवबंद विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने देवबंद के पार्टी विधायक बृजेश सिंह पर परिवार के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने शनिवार को आत्मदाह का प्रयास भी किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेत्री को बचा लिया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेत्री ने आरोप लगाया है कि विधायक उनके परिवार और रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। हालांकि विधायक ने शशि त्यागी के सभी आरोपों को बे​बुनियाद बताया है।

शुक्रवार को भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने पत्रकारों के समक्ष विधायक ब्रिजेश सिंह पर परिवार व रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विधायक उनके पिता, रिश्तेदारों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया। कहा कि विधायक उनके पिता, चाचा और अब उनके कुलसत निवासी रिश्तेदारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: अभियंता के कक्ष में ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप केस में अब ये चौंकाने वाली बात आई सामने…

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)