Sadabad Assembly: इस सीट पर मोदी लहर में भी BSP को मिली थी जीत, जानिए पूरा समीकरण

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

0

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। मौजूदा विधायकों के साथ साथ संभावित प्रत्यासी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दिए हैं। इस बीच बात करते हैं हाथरस जिले के सादाबाद विधानसभा (Sadabad Assembly) सीट की। इस विधानसभा सीट पर 2017 में पहली बार बसपा ने अपनी जीत का खाता खोला था। जब मायावती के करीबी रामवीर उपाध्याय ने मोदी लहर के बीच जीत हासिल की थी। जिसके बाद उन्हें बसपा मुखिया ने पार्टी से निलंबित कर दिया था।

2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़े:

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने जीत हासिल की थी। रामवीर उपाध्याय ने रालोद के डॉक्टर अनिल चौधरी को को हराया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के रामवीर उपाध्याय को 91,365 वोट, रालोद के अनिल चौधरी को 64,775 वोट, बीजेपी की प्रीति चौधरी को 36,134 वोट और समाजवादी पार्टी के देवेंद्र अग्रवाल को 29,060 वोट मिले थे।

जाट वोटर तय करते हैं जीत-हार:

उत्तर प्रदेश के हाथरस का सादाबाद विधानसभा सीट क्षेत्र के बेहद चर्चित सीटों में से एक है। 1952 में पहली बार सादाबाद विधानसभा सीट पर विधानसभा का चुनाव हुआ था। सादाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा जाट समुदाय के लोग रहते हैं। साल 2017 के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर कुल 3,65,554 मतदाता है, जिनमें से 1,95,189 मतदाता पुरुष तो वहीं 1,70,368 महिला मतदाता हैं।

पिछले चुनावों के आंकड़े:

वर्ष (Year)

पार्टी (Party)

विधायक

1991

भाजपा

विजेंद्र सिंह

1993

जनता दल

विशंभर सिंह

1996

भाजपा

विशंभर सिंह

2002

रालोद

प्रताप

2007

रालोद

डॉक्टर अनिल चौधरी

2012

सपा

देवेंद्र अग्रवाल

2017

बसपा

रामवीर उपाध्याय

 

यह भी पढ़ें: Mahadewa Assembly: यहां जिस पार्टी ने हासिल की जीत, सूबे में उसी की बनी सरकार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More