RRB Group D 2018: ग्रुप डी परीक्षा की पूरी डिटेल्स, यहां देखें!

0

RRB Railway Group D Admit Card 2018, Exam Date, Center: भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड रेलवे की वेबसाइट indianrailways.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

रेलवे ने जारी किया एक हेल्प डेस्क लिंक

इसके साथ ही रेलवे ने एक हेल्प डेस्क लिंक भी जारी कर दिया है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षार्थी आसानी से जरूरी जानकारी को भरने के बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे छात्रों की सुविधा के लिए पूरा ध्यान रख रहा है। कई जगह विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है।

Also read : यहां होगा विश्व के सबसे बड़े मंदिर-मस्जिद का निर्माण

वहीं हेल्प डेस्क के लिंक पर लॉन इन करने के बाद रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा से संबंधित समस्याओं को समाधान पा सकते हैं। रेलवे ने 13 सितंबर को ये ही ये लिंक जारी किया था। इसमें अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर आप इससे जानकारी ले सकते हैं। ये जानकारी भी आपके लिए अहम होगी कि 16 अक्टूबर के बाद का आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 का शेड्यूल आज जारी होगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन

रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। ये परीक्षा 17 सितंबर से होने वाली है। ग्रुप सी की तरह ही ग्रुप डी के परीक्षाथियों का परीक्षा केंद्र भी भारत के विभिन्न राज्यों में बनाया गया है। कई का केंद्र तो उनके मूल शहर से कई किलोमीटर दूर भी भेजा गया है। रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने इससे पहले ग्रुप सी की परीक्षा के वक्त भी कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। ग्रुप डी की 17 सितंबर को होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 सितंबर को जारी किया गया था। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Also read : यहां होगा विश्व के सबसे बड़े मंदिर-मस्जिद का निर्माण

रेलवे ने जिन स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। उनमें 16 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच स्पेशल ट्रेन 03241/03242 पटना, गोरखपुर और बस्ती से चलेगी। इस ट्रेन के कुल 24 फेरे होंगे। 15 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच स्पेशल ट्रेन 03253/03254 दानापुर और लखनऊ से रवाना होगी। इसके 28 फेरे होंगे। 16 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच स्पेशल ट्रेन 03685/03686 गया और रांची से चलेगी। इस ट्रेन के पांच फेरे होंगे। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More