RPF जवान ने चलती ट्रेन में जवानों पर की फायरिंग, ASI समेत 4 यात्रियों की मौत

0

महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई आ रही एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग हुई। ये फायरिंग किसी और ने नहीं की बल्कि ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात आरपीएफ जवान ने ही की। ट्रेन में सवार आरपीएफ कॉन्स्टेबल जवान ने साथी जवानों पर अपनी ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में RPF के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और 3 यात्रियों की मौत हो गई। फायरिंग करने के बाद आरपीएफ जवान खुद ट्रेन से कूद गया। आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पालघर रेलवे स्टेशन पर मातम का माहौल है।

RPF जवान ने साथी जवानों पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुंबई से करीब 100 किमी पहले पालघर और दहिसर के बीच सुबह 5- 5.30 बजे के बीच हुआ। यह पूरा मामला आरपीएफ के दो जवानों के बीच विवाद का है। दोनों के बीच पहले कहा सुनी होती है। हाथापाई के बाद दोनों एक दूसरे पर फायरिंग कर देते हैं। आरपीएफ के जवान चेतन सिंह चौधरी ने साधी जवानों के साथ बहस होने के बाद फायरिंग की। आरोपी ने पहले पहले एस्कॉर्ट ड्यूटी इंचार्ज टीका राम मीना पर गोली चलाई। उसके बाद कई बार फायरिंग की, जिसमें पास  बैठे यात्रियों को भी गोली लग गई। फायरिंग में मरने वालों में तीन यात्रियों के साथ आरपीएफ का एएसआई भी शामिल है। पुलिस आरोपी जवान चेतन सिंह को गिफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

RPF ASI समेत 4 लोगों की मौत

ट्रेन में हुई इस घटना पर मुंबई में डीआरएम नीरज कुमार ने कहा, “सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने गोली चला दी। चार लोगों की मौत हुई है। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृत यात्रियों के परिवारों से संपर्क किया गया है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।”

ट्रेन में ड्यूटी पर थे दोनों RPF जवान 

RPF के मुताबिक, घटना सुबह लगभग 5 बजकर 23 मिनट पर हुई। आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन कुमार चौधरी और ASI टीका राम मीना एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे। चेतन ने टीका राम पर फायरिंग के बाद 3 और यात्रियों को गोली मारी। इसके बाद वो दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से उतर कर भाग गया था। गिरफ्तारी के बाद जवान को पूछताछ के लिए बोरीवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पूछताछ के बाद फायरिंग की वजह का पता चलेगा।

 

Also Read : देवकली की जानकी को नहीं मिले राम, जिसे पति समझा वो निकला दूसरे गांव का राहुल

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More