रोहित शर्मा हैं युवराज सिंह के जीजा, जानें कैसे?

0

क्या आप जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के दो धुरंधर बल्लेबाज जीजा और साले लगते हैं, शायद आपको नहीं मालूम होगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि वो दो बल्लेबाज कौंन हैं, जो जिसके रिश्ते के बारे में आज तक खुलासा नहीं हुआ था।

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को तो आप जानते ही होंगे और सिक्सर किंग युवराज सिंह को भला कोई कैसे नहीं जानता होगा। तो चलिए हम बताते हैं कि दोनों हिटर में क्या रिश्ता है। दरअसल रोहित शर्मा युवराज सिंह के जीजा लगते हैं। रोहित 6 साल की डेटिंग के बाद रितिका सजदेह से 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी।

रितिका युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। वे युवी को राखी भी बांधती हैं। कई मौकों पर रितिका युवराज एक साथ भी दिखाई दिए हैं। युवराज सिंह खुद सोशल मीडिया पर अपनी बहन रितिका के बारे में बताया था।

दरअसल रितिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित के साथ-साथ युवराज भी उनके क्लाइंट थे। तभी से युवराज उन्हें अपनी मुंहबोली बहन की तरह मानते हैं। इसके बाद रितिका युवराज को राखी भी बांधने लगीं और जब रितिका और रोहित के बीच नजदीकियां बढ़ी तो युवराज सिंह ने दोनों को मिलाने में अहम रोल निभाया। बस इस रिश्ते से रोहित शर्मा युवराज के जीजा लगते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More