सपा-बसपा को मिला रालोद का साथ, तीन सीटों पर RLD का सिंबल

RLD joins SP BSP alliance in UP election 2019, got three seats
RLD joins SP BSP alliance in UP election 2019, got three seats

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन को रालोद का भी साथ मिल गया है। इसकी औपचारिक घोषणा सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने आज सपा कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान की। बता दें कि यूपी गठबंधन में रालोद तीन सीटों पर पार्टी चिन्ह से चुनाव लड़ेगा।

बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा की सीट रालोद

सपा-बसपा गठबंधन में रालोद शामिल है। सपा-बसपा ने अपनी सूची में रालोद के लिए तीन सीटें बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा को छोड़ दिया है। हालांकि, रालोद चार सीटों पर दावा कर रहा है। इस के आधार पर आरएलडी का एक उम्मीदवार इस गठबंधन में एसपी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगा।

रालोद का गठबंधन से पुराना संगम

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद का गठबंधन से पुराना संगम हैं। वहीं कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस हमारे साथ है। ये सवाल कहां से आ जाता है कि कांग्रेस अलग है। दो सीट कांग्रेस को हमने दी है। कौन नेता कांग्रेस में शामिल हो रहा यह चर्चा का विषय है लेकिन गठबंधन है।

वहीं भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की किसान अब अपने खेत का चौकीदार बन कर रह गया है, रात भर अपने खेत को बचता रहता है किसान। उन्होंने कहा, ये सबसे बड़ा महागठबंधन है। देश-प्रदेश में किसान, नौजवान और व्यपारी संकट में है। उन्हें खुशहाली की ओर ले जाने के लिए ही यह गठबंधन है। नए चुनाव में नया पीएम चुना जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)