नवाबों के शहर की मशहूर आवाज ही नहीं, अनोखे अंदाज़ के मालिक भी हैं RJ प्रतीक

RJ Prateek

नवाबों के शहर लखनऊ की मशहूर आवाज के मालिक हैं… आरजे प्रतीक (RJ Prateek)। प्रतीक एक रेडियो जौकी हैं, जो वर्तमान समय में रेडियो सिटी में अपनी आवाज से लोगों का एंटरटेन करते हैं। 

बता दें कि आरजे प्रतीक रेडियो सिटी में बतौर प्रोग्रामिंग हैड के पद पर हैं। प्रतीक रेडियो पर अक्सर कई अलग-अलग और अनोखे कार्यक्रमों के जरिए जनमानस को जागरुक करने का काम करते रहते हैं, इसी वजह से उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

लॉकडाउन में प्रतीक ने बखूबी निभाई अपनी भूमिका-

prateek1

आरजे प्रतीक ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को 21 दिन 21 बात इनिशिऐटिव के ज़रिए कोरोना से बचने, बिना मास्क बाहर न निकलने, इस समस्या की घड़ी में पॉजिटिव रहने और हमारे कोरोना वॉरियर्स, जो अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी आवाम की रक्षा कर रहे हैं, उनका सम्मान करने का संदेश दिया।

इसके साथ ही सरकार व प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों को जनमानस तक पहुंचाया। आरजे प्रतीक ने लखनऊ वालों को लोकल सामान खरीदने के लिए भी प्रेरित किया। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें यूपी 112 के आईजी असीम अरुण ने पुलिस द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया था।

हज़ारों लोग करते हैं इन्हे फॉलो-

prateek1

इसके अलावा वह अपने सोशल मीडिया पर भी वो सभी को जागरूक करते रहते हैं। प्रतीक अपने फेसबुक पेज पर भी लगातार एक्टिव रहते हैं। उनके फेसबुक पेज पर हजारों फॉलोवर्स हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे लखनऊ के सबसे पुराने आरजे अयाज़

यह भी पढ़ें: आइसोलेशन के दौरान आरजे मंत्रा ने लॉन्च किया ऑडियो सीरीज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)