नहीं रहे लखनऊ के सबसे पुराने आरजे अयाज़

0

लखनऊ के मशहूर रेडियो स्टेशन रेडियो सिटी 91.1 के पॉपुलर आरजे अयाज का निधन हो गया। अपनी दिलकश आवाज से सबको अपना दीवाना बना लेने वाले आरजे अयाज लंबे समय से रेडियो सिटी के साथ जुड़े हुए थे।

मशहूर आरजे आयज़ का निधन किडनी फेलियर की वजह से हुआ। अयाज को लखनऊ के सबसे पुराने आरजे माना जाता है। वह रेडियो की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध आवाज़ों में से एक थे। उनके निधन की जानकारी रेडियो सिटी ने अपने ट्विटर अकांउट पर दी।

आरजे अयाज रेडियो सिटी के शो ‘कल भी आज भी’ होस्ट करते थे। उनकी एक अलग ही फैंन फॉलोविंग रही। अयाज का पूरा नाम अयाज खालिद था। वो बेहद खुशमिजाज इंसान थे।

उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा है- ‘अगर मेरी आवाज आपको खुश करती है, तो मैं खुश हूं’। वह रेडियो जॉकी के साथ-सा​थ फूडी, लाइव लवर, स्टोरी टेलर, ड्रीमर और पोएट भी थी।

यह भी पढ़ें: किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है ये रेडियो जॉकी, Photos देख हो जाएगा यकीन

यह भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम में आरजे अभिलाष को आ रही इनकी याद

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More