FIR होते ही फरार हुईं रिया चक्रवर्ती, तलाश में जुटी पुलिस !

0

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज करवाया है। एफआईआर में प्यार में फंसाकर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह के परिवार वालों ने शक जताया है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।

बिहार पुलिस ने शुरू की जांच-

सुशांत सिंह

इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। खबर है कि बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत के करीबियों से पूछताछ की। रिया और सुशांत को जानने वालों से भी बिहार पुलिस ने पूछताछ की।

वहीं, जब रिया से पूछताछ के लिए बिहार पुलिस उनके घर पहुंची, तो रिया घर पर नहीं मिलीं। यहां तक कि रिया से फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया। रिया से पूछताछ ले लिए बिहार पुलिस अब नोटिस देने पर विचार कर रही है। अब बिहार पुलिस उस शख्स की तलाश में जुटी है, जिसके नाम का सिम कार्ड सुशांत इस्तेमाल कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: दावा : इस शख्स ने की सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से बात, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में खुलासा, सुसाइड से पहले एक्टर ने गूगल की थी ये जानकारी

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।) 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More