चीन में मूसलाधार बारिश ने ली 42 की जान, 21 लापता

0

दक्षिणी चीन(south China) में मूसलाधार बारिश से 42 लोगों की मौत हो गई है जबकि 21 लापता हैं। सार्वजनिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, भारी बारिश से आई बाढ़ से क्षेत्र की 60 से अधिक नदियां उफान पर हैं। हुनान और गुआंग्शी झुआंग सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हजारों की संख्या में जवान, पुलिस, सरकारी कर्मचारी और नागरिक यांगत्जे नदी से सटी कई प्रांतों में आई बाढ़ से जूझ रहे हैं।

Also read : शिवराज के गृह जिले में एक और किसान ने की आत्महत्या

हुनान की राजधानी चांग्शा के निगरानी स्टेशन में जलस्तर रिकॉर्ड 39.51 मीटर तक पहुंच गया है।

बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेड़ टूट गए हैं और वाहन, दुकानें, फसलें सब नष्ट हो गई हैं। हजारों की संख्या में लोगों को बचाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More