वाशिंगटन ने मुंबई के खिलाफ किया ‘सुंदर’ प्रदर्शन, फाइनल में पुणे

0

आईपीएल-10 के पहले क्वालीफायर मैच में राइजिंग पुणे ने मुंबई इंजियंस को 20 रनों से मात देकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मैच के हीरो रहे 17 साल के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई के फाइनल में पहुंचने का सपना चूर कर दिया। हांलाकि अभी मुंबई के पास एक मौका है कि वह फाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

Also read:रोहित शर्मा हैं युवराज सिंह के जीजा, जानें कैसे?

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करने उनती पुणे की टीम मनोज तिवारी के 58 रनों, अंजिक्य रहाणे के 56 रन और महेंद्र सिंह धौनी के नाबाद 40 रनों की पारी की बदौलत 163 रनों का लक्ष्य मुंबई को दिया।  जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम में पार्थिव पटेल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा सका। पहले क्वलिफायर मैच में पुणे सुपरजाइंट्स को जीत दिलाने वाले 17 साल के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई इंडियंस के सपनों को चूर कर दिया।

जब मैच शुरू हुआ तो मुंबई इंडियंस के समर्थकों को उम्मीद थी की उनकी टीम पुणे को हरा देगी लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी के आगे मुंबई के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। इस पूरे टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है और 10 मैच जीतने के साथ वह पहले स्थान पर थी। पहली पारी में पुणे की टीम ने जब 15 ओवरों में 3 विकेट खोकर सिर्फ 104 ही रन बना पाई तो ऐसा लगा कि वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगी, लेकिन इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 26 गेंदों में 40 रन ठोंक डाले। धोनी ने शानदार 5 छक्के भी लगाए। पुणे की ओर से सबसे ज्यादा रन मनोज तिवारी 58 रन बनाए जिसमें चार चौके और 2 छक्के शामिल हैं। पुणे की टीम ने आखिरी दो ओवरों में 41 रन बनाए। जिसके दम पुणे का स्कोर 162 रन पहुंच गया।

वाशिंगटन का सुंदरप्रदर्शन 

इस मैच में जिस खिलाड़ी ने मुंबई के कमर तोड़ दी वह है वाशिंगटन सुंदर..पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वाशिंगटन सुंदर को दूसरे ही ओवर में गेंद थमा दी। इस ओवर में सुंदर कुछ खास नहीं कर पाए। मुंबई के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने उनकी गेंद पर शानदार छक्का भी लगा दिया। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 41 रन था पुणे के गेंदबाज विकेट लेने में और रन रोकने में असफल साबित हो रहे थे।
जिसके बाद स्मिथ ने दोबारा वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया।

इस ओवर की पहले गेंद पर सुंदर ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। जिसके बाद अम्बाती रायडू भी खाता खोलने से पहले ही वाशिंगटन सुंदर के शिकार बन गए। इस ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ एक रन देकर मुंबई इंडियंस के दो विकेट चटका दिए। इसके बाद तो वाशिंगटन सुंदर की गेंदों पर मुंबई के बल्लेबाज नचाने लगे।

अपने तीसरे ओवर में सुंदर ने पोलार्ड को भी आउट कर दिया। इस ओवर में सुन्दर ने सिर्फ तीन रन दिए। बल्कि अपने स्पेल के आखिरी ओवर में भी सुन्दर ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन दिए। वाशिंगटन सुंदर चार ओवरों में 16 देकर तीन विकेट लिए। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन था जो मुंबई इंडियंस की हार का कारण बना और मुंबई के पहले क्वालिफायर मैंच में फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More