पद्म पुरस्कार की लिस्ट में नही शामिल हुए सिफारिशी नाम : गृह मंत्रालय

0

नई दिल्ली। इस बार दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए 8 राज्य सरकारों, 7 गवर्नरों और 14 केंद्रीय मंत्रियों की सिफारिशें नहीं मानी गईं। राष्ट्रपति भवन में 20 मार्च और 2 अप्रैल को होने वाले समारोह में 84 हस्तियों को ये अवॉर्ड दिए जाएंगे।

35 हजार से ज्यादा नॉमिनेशन आए थे

गृह मंत्रालय के दस्तावेजों के मुताबिक, 2018 के पद्म पुरस्कारों के लिए 35 हजार 595 नॉमिनेशंस आए थे। इसका एलान 25 जनवरी को किया गया था।
– ये नॉमिनेशंस राज्य सरकारों, गवर्नरों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों, पूर्व पद्म पुरस्कार विजेताओं और संगठनों की तरफ से किए गए थे।

Also Read : माफी पर तकरार, डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी

– इनमें से केवल 84 शख्सियतों को पद्म पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इन लोगों को चुनने के लिए 10 सदस्यीय सिलेक्शन कमेटी बनाई गई थी।

इन 8 राज्यों की कोई सिफारिश स्वीकार नहीं हुई

– तमिलनाडु, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान और दिल्ली की किसी सिफारिश को तरजीह नहीं दी गई।
– तमिलनाडु ने 6, हरियाणा ने 5, जम्मू-कश्मीर ने 9, कर्नाटक ने 44, उत्तराखंड ने 15, बिहार-राजस्थान ने 4 और दिल्ली ने पद्म पुरस्कारों के लिए 7 नामों की सिफारिश की थी।
– इसके अलावा पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी ने 11, हरियाणा गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने 7, जम्मू-कश्मीर के एनएन वोहरा ने 4, यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने 10, गुजरात के गवर्नर ओपी कोहली ने 2, केरल के पी.सतशिवम ने 2 और पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी ने एक नाम की सिफारिश भेजी थी।

इन 14 केंद्रीय मंत्रियों ने भी भेजी थीं सिफारिशें

– अरुण जेटली: 1
– मेनका गांधी: 4
– प्रकाश जावड़ेकर: 6
– रामविलास पासवान: 4
– सुरेश प्रभु: 12
– थावरचंद गहलोत: 16
– अर्जुनराम मेघवाल: 4
– अश्विनी कुमार चौबे: 2
– सीआर चौधरी: 3
– हरिभाई पार्थीभाई चौधरी: 2
– गिरिराज सिंह: 2
– महेश शर्मा: 8
– मुख्तार अब्बास नकवी: 2
– रामकृपाल यादव: 4
– इनमें से कोई भी सिफारिश नहीं मानी गई।
– बता दें कि सिलेक्शन कमेटी ने आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओराम की एक सिफारिश मानी। उन्होंने कमेटी को 10 नाम भेजे थे।

इलैयाराजा और धोनी को पद्म विभूषण

– गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया था।
– 2018 में 84 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें म्यूजिशियन इलैयाराजा को पद्म विभूषण और महेंद्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
– ज्यादातर नाम ऐसे लोगों के हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया.. लेकिन इनके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। इन्हीं में अफोर्डेबल एजुकेशन के लिए अरविंद गुप्ता और गोंड आर्ट के लिए भज्जू श्याम जैसे नाम भी शामिल हैं।
– इस साल 15,700 से ज्यादा लोगों ने पद्म अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन नॉमिनेशन फाइल किए थे। जबकि 2016 में यह संख्या 18 हजार से ज्यादा थी।
– पिछले साल 89 अवॉर्ड दिए गए थे। बता दें कि आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4417 हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिए जा चुके हैं।

(साभार- दैनिक भास्कर)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More