रामायण जैसे पौराणिक इतिहास के बारे में जानने की जिज्ञासा हर किसी को होती है। कहा जाता है कि श्रीलंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं जो भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी कई सच्चाई बयां करते हैं।
दरअसल श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर और टूरिजम विभाग ने मिलकर 50 हों ऐसी जगहों को खोज निकाला है जिनका संबंध रामायण काल है।
यहां रखा है रावण का शव-
इस रिसर्च में यह भी दावा किया गया है कि रावण का शव आज भी एक गुफा में मौजूद है। ये गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में स्थित है।
हालांकि रावण की मृत्यु कब हुई थी, इसका कोई प्रमाण मौजूद नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि भगवान श्रीराम के हाथों उसके वध को 10 हजार साल से भी ज्यादा हो गए हैं।
कहा जाता है कि रैगला के जंगलों में 8 हजार फुट की ऊंचाई पर एक गुफा मौजूद है, जहां रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबुत में रखा गया है। बताया जाता है कि ताबुत पर एक खास किस्म का लेप लगाया हुआ है, जिसकी वजह से हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही है।
ताबुत में रखा है रावण का शव-
ये गुफा काफी ऊंचाई पर है, कहते है यहां रावण का शव सुरक्षित रखा है शोध में इस बात को भी बताया गया है कि रावण इसी गुफा में पूजा-पाठ किया करता था।
8000 फीट ऊंचाई पर मौजूद इस गुफा में रावण की ममी रखी हुई हैं। जिस ताबुत में रावण का शव रखा हुआ है, उसकी लंबाई 18 फीट और चौड़ाई 5 फीट है।
कहा जाता है कि इस ताबुत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना दबा हुआ है, जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं। घने जंगल और खूंखार जानवर होने की वजह से इस गुफा में कोई नहीं जाता।
फिर से आएगा रावण-
लंका विजय के बाद भगवान राम ने लंका समेत रावण का शव विभीषण को सौंप दिया था लेकिन सत्ता संभालने के नशे के कारण विभीषण ने रावण के शव को बिना दाह संस्कार के छोड़ दिया।
उसके बाद राक्षसी कबीले के लोग रावण के शरीर को अपने साथ ले गए। वे शव को उसी गुफा में ले गए जहां रावण तपस्या किया करता था।
राक्षसों ने विभिन्न विधियों से जीवित करने का बहुत प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिली और आखिर में उन्होंने शव को ममी बनाने का फैसला किया।
उन्हें उम्मीद थी कि इस तरफ वो जिंदा हो जायेगा रिसर्च का कहना है कि रावण की ममी रैगला की गुफा में सुरक्षित रखी हैं कुछ लोगों का ये भी मानना है कि एक दिन रावण का मृत शरीर जिंदा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: बजरंगबली के जीवित होने के ये हैं पुख्ता सबूत, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश !
यह भी पढ़ें: भारत का सबसे रहस्यमय दरवाजा, ‘नाग पाशम’ मंत्रों से किया गया बंद; खुल तो आएगी प्रलय !
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प, डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)