3 लाख से ज्यादा मतों से ‘राम’ ने मीरा को हराया

0

देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को हुए मतदान की 11 राज्यों के वोटों की गणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने विपक्षी दलों की संयुक्त उम्मीदवार मीरा कुमार को तीन लाख से भी अधिक मतों से पराजित किया। राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी लोकसभा के महासचिव अनूप मिश्रा ने कोविंद के जीतने की घोषणा की।

मतदान में पड़े कुल 4,896 वोटरों के 10,98,903 मूल्य के वोटों में कोविंद को 7,02,044 मत मिले जबकि मीरा कुमार को 3,67,314 मत मिले।  सांसदों के कुल वोट का मूल्य 5,49,408 था जबकि विधायकों के कुल वोट का मूल्य 5,49,495 था। सांसद के वोट मूल्य 708 था, जबकि विधायकों के वोट का मूल्य वहां की आबादी के अनुसार तय होती है।

दोनों उम्मीदवारों को राज्यवार मिले मतों का आंकड़ा इस प्रकार है-

आंध प्रदेश में कोविंद को 171 वोट (मूल्य 27189) मिले, जबकि मीरा कुमार को यहां एक भी मत नहीं मिला। वहीं अरुणाचल में कोविंद को 56 वोट (मूल्य 448) मिले जबकि मीरा कुमार को तीन वोट (मूल्य 24) मिले।

असम में कोविंद को 91 वोट (मूल्य 10,556), वहीं कुमार को 35 वोट (मूल्य 4060) मिले। बिहार में कोविंद को 130 वोट (मूल्य 22,490) वहीं कुमार को 109 वोट (मूल्य 18,857) मिले। छत्तीसगढ़ में कोविंद को 52 वोट (6,708) मिले वहीं कुमार 35 वोट (4060) मिले।

कोविंद को गोवा से 25 (मूल्य 500) वोट प्राप्त हुए, जहां 38 (मूल्य 760) वोट पड़े थे। मीरा कुमार को 11 (मूल्य 220) वोट मिले और दो वोट अमान्य घोषित हुए। गुजरात में पड़े 180 (मूल्य 26,607) वोटों में से कोविंद को 132 (मूल्य 19,404), जबकि मीरा कुमार को 49 (मूल्य 7,203) मिले।

Also read : रामनाथ कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, मीरा कुमार को भारी मतों से हराया

हरियाणा में कुल 90 (मूल्य 10,080) वोट पड़े, जिनमें से कोविंद को 73 (मूल्य 8,176) और मीरा कुमार को 16 (1,792) वोट मिले। एक वोट अमान्य घोषित कर दिया गया। हिमाचल में कुल पड़े 67 (मूल्य 3,417) वोटों में से कोविंद को 30 (मूल्य 1,530) और मीरा कुमार को 37 (मूल्य 1,887) वोट प्राप्त हुए।

जम्मू एवं कश्मीर में कोविंद को कुल पड़े 86 (मूल्य 6,192) वोटों में से 56 (मूल्य 4,032), जबकि मीरा कुमार को 30 (मूल्य 2,160) वोट प्राप्त हुए। झारखंड में कुल 81 (मूल्य 14,256) वोट पड़े, जिनमें से कोविंद को 51 (8,976), जबकि मीरा कुमा को 26 वोट (मूल्य 4,576) वोट प्राप्त हुए। चार वोट अमान्य घोषित कर दिए गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More