‘ये काम नहीं है इतना आसान, मोदी को करना है मजबूत किसान’ : आठवले

0

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने अपने चिर-परिचित अंदाज में संसद में पास हुए किसानों से जुड़े बिलों की तारीफ की है। उन्होंने कविता के अंदाज में कहा है- ये काम नहीं है इतना आसान, मोदी को करना है मजबूत किसान। रामदास आठवले ने विपक्ष पर किसानों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विरोध के बावजूद पास हुआ बिल- आठवले

महाराष्ट्र के राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि अगर सभी दलों का बिल को सपोर्ट मिलता तो ज्यादा आनंद आता। लेकिन विरोध के बावजूद बिल पास हुआ। उन्होंने कहा कि बिल के विरोध में पंजाब, हरियाणा में भले विरोध हो रहा है लेकिन महाराष्ट्र के किसानों में कोई नाराजगी नहीं है। आठवले ने राज्यसभा में भी बिल पेश होने के दौरान कविता सुनाई थी।

मोदी सरकार की ओर से लाए गए बिलों से किसानों को फायदा होने वाला है- आठवले

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार की ओर से लाए गए बिलों से किसानों को फायदा होने वाला है। उन्होंने कहा, हम तो किसानों के न्याय के लिए मरते हैं। मोदी किसानों की हमेशा मदद करते हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि नए कानून से किसानों को उपज का ज्यादा मूल्य मिलेगा। वह मंडियों से बाहर भी अपना उत्पाद भेज सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Banaras Bulletin : समाजवादी पार्टी ने दिया तहसील पर धरना | प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना ऐप पर अपडेट नहीं हो रही बेड और वेंटिलेटर की संख्या: BJP

यह भी पढ़ें: किसानों को मोदी सरकार की सौगात, रबी फसलों के एमएसपी में इजाफा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More