'राम' ने किया कुछ ऐसा काम जिससे जाना पड़ा जेल

0

‘देवों के देव महादेव’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले पीयूष सहदेव को पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी (jail) का मामला सामने आया हैं। पीयूष पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। पीयूष कई सारे सीरियल्स में काम कर चुके हैं जिनमें कुछ खास, ‘सपने सुहाने लड़कपन’ के और ‘देवांशी’ शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई जिसके बाद पुलिस ने धारा 376 के तहत उन्हें गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक ये शिकायत 23 साल की फैशन डिजाइनर ने की है।

Also Read: जेल विभाग का आमदनी का नया तरीका, जेल में खुलेगा पेट्रोल पंप

डिवोर्स चाहते हैं, पीयूष सहदेव
बीते कुछ दिनों से पीयूष सहदेव काफी चर्चे में थे। हाल ही में उन्होंने डिवोर्स फाइल किया है, 7 महीने से उनकी पत्नी आकांक्षा रावत और वो अलग-अलग रह रहे हैं। आकांक्षा और पीयूष के डिवोर्स के पीछे की वजह उनका एक्सट्रा मेरिटल अफेयर है। यहां तक की वो लड़की कोई और नहीं बल्कि ‘बेहद’ सीरियल की क्रिएटिव टीम में शामिल है। वैसे पीयूष ने ही अपने डिवोर्स की बात मीडिया के सामने भी स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था ये बात बिल्कुल सही है। आकांक्षा और मैं तलाक चाहते हैं। उस पर कानूनी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है लेकिन एक्सट्रा मेरिटल अफेयर की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं।

Also Read:  समुद्री सुरक्षा: संदिग्ध जहाजों को सैटलाइट से पकड़ने में मदद करेगा इसरो

हाल में फेसबुक अकाउंट हुआ था हैक
कुछ दिन पहले ही पीयूष ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की बात भी कही थी। उन्होंने इस बात की जानकारी फेसबुक पर देते हुए कहा था कि कुछ लोगों को मेरे अकाउंट से गलत भाषा में मेसैज किया गया। वो मैंने नहीं किया था क्योंकि मेरा अकाउंट किसी ने हैक कर लिया है। यहां तक की उन्होंने ई -मेल अकाउंट हैक करने की बात भी दोहराई थी।  वहीं खबरों की मानें तो पीयूष का अकाउंट किसी ने हैक नहीं किया था। उन्होंने लड़की को गंदे मैसेज और ई मेल किए थे। उसी से खुद को बचाने के लिए उन्होंने हैक करने की बात कही थी।

साभार: (अमर उजाला )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More