देखिये, कैसे दुमका की उपायुक्त हज्जाम बनी!

तस्वीर के बारे में राजेश्वरी बी. कहती हैं कि ये लोगों के लिये एक सबक

0

दुमका : Rajeshwari B. आईएएस झारखण्ड के दुमका की उपायुक्त हैं। उन्होंने अपने पति व बेटे के बाल काटकर लोगों को हैरत में डाल दिया है।
कोरोना संक्रमण की वजह से पूरी दुनिया बंद है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

तरह-तरह की वीडियो पोस्ट कर रहे

लोग सोशल मीडिया के माध्यम से तरह-तरह की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। झारखण्ड के दुमका की उपायुक्त ने कुछ फोटोज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी इन तस्वीरों को लोग काफी पंसद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : देश में कोरोना से अब तक 488 मौतें, 14792 संक्रमित

क्रियाशीलता उफान मारकर बाहर निकल रही

ऐसा लगता है कि इन दिनों लोगों की क्रियाशीलता उफान मारकर बाहर निकल रही है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें झारखण्ड के दुमका जिले की उपायुक्त Rajeshwari B. अपने पति का हेयरकट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर के बारे में राजेश्वरी बी. कहती हैं कि ये लोगों के लिये एक सबक है।

गोइंग विद ट्रेंड

ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए उपायुक्त Rajeshwari B. ने लिखा है कि गोइंग विद ट्रेंड… इसके लिए भी समय निकाल ही लिया। शायद यह काम भी मैंने अच्छे से किया है। उपायुक्त Rajeshwari B. ने शुक्रवार शाम फोटोज के साथ ये ट्विट किया था। शनिवार शाम तक उनके ट्वीट को 1200 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही 60 बार से अधिक बार रिट्टवीट किया गया है।
उनके मुताबिक लोग खुद भी कई काम कर सकते हैं। दूसरों पर आश्रित होना ठीक नहीं है। अभी सभी के पास पर्याप्त समय है। खुद का काम स्वयं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एक और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, SHO सहित 26 पुलिसकर्मी क्वारनटाइन

सैलून, पार्लर को खुद भी हैंडल कर सकते हैं

Rajeshwari B. कहती हैं कि अभी सैलून, पार्लर सब बंद है। आम लोग इन चीजों को खुद भी हैंडल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, सिर्फ विश्वास होना चाहिये।

जाहिर है कि इन दिनों उपायुक्त Rajeshwari B. का यह काम खूब सुर्खियां बटोर रहा है। साफ है कि विपरीत समय को चुनौती के रूप में लेना चाहिये। दुमका की उपायुक्त Rajeshwari B. न केवल अपने पति का हेयर कट किया है ,बल्कि उन्होंने अपने बेटे के बालों को भी काफी खूबसूरत लुक दिया है।

2011 बैच की आईएएस अधिकारी है

2011 बैच की आईएएस अधिकारी Rajeshwari B. ने जुलाई 2019 में दुमका के उपायुक्त का पद संभाला था। इससे पहले वे रामगढ़ जिला की उपायुक्त थीं। राजेश्वरी बी ने आईएएस की ट्रेनिंग पूर्वी सिंहभूम जिला में ली है। रामगढ़ में वे एक टर्म डीडीसी और एक टर्म डीसी रहीं। वे गढ़वा जिला की डीसी भी रह चुकी हैं। Rajeshwari B. झारखंड शिक्षा परियोजना में राज्य परियोजना निदेशक पद पर रह चुकी हैं। पति सूरज भगत एक बिजनेसमैन हैं। दंपती को एक बेटा है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More