मानसून सीजन में रखे अपनी सेहत का खास ध्यान

0

बारिश का मौसम भले ही आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाए लेकिन यह मौसम कई बीमारियों को भी अपने साथ लाता है। बारिश का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम, पैरों में इंफेक्शन, पेट में इंफेक्शन, फ्लू, फूड पॉइजनिंग, डायरिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

mansoon

मानसून सीजन का डाइट प्लान

जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है उन्हें इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए अगर इस मौसम में अगर खाने को लेकर परहेज न किया जाए तो आप इन इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

mansoon

आज हम आपको बताएंगे कि मानसून सीजन में आपको क्या खाना चाहिए और किस चीज से परहेज करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं मानसून सीजन का डाइट प्लान।

Alos Read :  इसलिए ब्रेकअप के बाद भी साथ नही छोड़ पाते हैं एक्स पार्टनर

मानसून सीजन में रोजाना कम से कम 1 कटोरी स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें। फाइबर, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन सी और के के गुणों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन आपको बारिश में होने वाली समस्याओं से बचाता है।

फूड पॉइजनिंग से बचाने में मदद करता है

ब्रोकली में मौजूद विटामिन सी आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ-साथ फ्लू, सर्दी-खांसी और फूड पॉइजनिंग से बचाने में मदद करता है। आप इसे कच्चे या उबालकर दोनों तरह से खा सकते हैं।

mansoon

बीमारियों से बचने के लिए सिर्फ मानसून ही नहीं बल्कि रोजाना 1 सेब का सेवन करना चाहिए। इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी और ए की भरपूर मात्रा होती है, जो आपको हर तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होने के कारण हरी मिर्च का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने में कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More