रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन

Piyush Goyal

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता व रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांत गोयल का शनिवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। गोयल ने अपनी मां के निधन की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी, जो काफी भावुक करने वाला था।

सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी

गोयल ने ट्वीट में कहा, “अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।”

मुंबई के माटुंगा से 3 बार विधायक रह चुकीं थीं चंद्रकांता गोयल

मुंबई के माटुंगा से 3 बार विधायक रह चुकीं चंद्रकांता गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत वेद प्रकाश गोयल की पत्नी थीं। वेद प्रकाश गोयल प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में शिपिंग मंत्री थे।

गोयल परिवार लंबे समय से जनसंघ और भाजपा से जुड़ा हुआ है और उनके बेटे पीयूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी : लड्डू और लौंग से हो रही ‘कोरोना माई’ की पूजा, Video Viral

यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ का बड़ा खुलासा – बॉलीवुड में गाने के लिए नहीं मिलते पैसे

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)