अमेठी में पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा, राहुल का स्वागत रूट बदला

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का उनके संसदीय क्षेत्र में विरोध जारी है। कल सलोन में काफी हंगामा होने के बाद आज अमेठी के मुसाफिरखाना में उनका विरोध हो रहा है। जगह-जगह पर लोग हाथ में प्ले कार्ड लेकर खड़े है, जिनमें राहुल गांधी विरोधी नारा लिखा है। हंगामा कर रहे कांग्रेस के नेताओं पर पुलिस ने लाठी भी भांजी है।

थोड़ी ही देर में यहां राहुल गांधी का काफिला पहुंचेगा

अमेठी के मुसाफिरखाना मार्ग पर आज सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यहां पर महिलाओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी कर रहे है। अमेठी के मुसाफिरखाना मार्ग पर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन शुरू है।यहां भाजपाइयों को हटाने पहुंची पुलिस व प्रशासन से उनकी भिड़ंत हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। यहां पर स्थिति तनाव पूर्ण होने के बीच थोड़ी ही देर में यहां राहुल गांधी का काफिला पहुंचेगा।

https://youtu.be/lGpCKvQsggo

also read : वाह : यहां मु्र्दे भी कर रहें है पुलिस से बात

पुलिस प्रशासन ने उपद्रव कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ईश्वर चंद के साथ अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे लोगों को समझाने में जुटे हैं। यह सभी प्रदर्शनकारी राहुल गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं। इनकी यहां पर एकत्र पुलिस प्रशासन के साथ काफी नोकझोंक हो रही है।इससे पहले राहुल गांधी मुंशीगज गेस्ट हाउस से मुसाफिरखाना के लिए निकले हैं। गेस्ट हाउस से बाहर निकलते समय उन्होंने गाड़ी से ही जनता का अभिवादन भी किया। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे का आज राहुल गांधी का दूसरा दिन है।

राहुल पर फूलों की बौछार कर स्वागत किया जाएगा

राहुल गांधी गौरीगंज में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले आज मुंशीगंज गेस्ट हाउस में उन्होंने पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों से भी भेंट की। मुसाफिरखाना में उनका स्वागत किया जाएगा।इसके बाद गौरीगंज में डाकघर गली से राहुल गांधी पद यात्रा शुरू करेंगे जो हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। राहुल पद यात्रा कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ ही हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। चौक इलाके की गलियों के मकानों की छतों से राहुल पर फूलों की बौछार कर स्वागत किया जाएगा।

दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है

दोपहर 12 बजे राहुल अमेठी लोकसभा क्षेत्र के सबसे बड़े कस्बे जायस जाएंगे, जहां वो एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके एक बजे जगदीशपुर पहुंचेंगे फिर वहां से 2 मोहनगंज जाएंगे। इसके बाद देर शाम करीब 4 बजे लखनऊ पहुंचकर राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने के बाद पहली बार कल अमेठी पहुंचे। राहुल गांधी कुछ बदले से नजर आए। राहुल गांधी इस बार भक्ति भाव से लबरेज थे। राहुल गांधी अपने मिशन 2019 के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। राहुल को भी पता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More