#MeToo अभियान पर बोले राहुल गांधी कि…

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने #MeToo अभियान का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बेबाकी से बोलना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आएं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति महिलाओं के साथ सम्मान और मर्यादा के साथ पेश आए। मुझे इसकी खुशी है कि जो ऐसा नहीं करते हैं उनके लिए दायरा सिकुड़ रहा है। उन्होंने कहा, बदलाव लाने के लिए सच को ऊंची आवाज में बोलना होगा।

गुरुवार को जब राहुल गांधी राफेल मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे, तब पत्रकारों ने उनसे मी टू के तहत केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगाए गए आरोपों पर सवाल पूछा था। इस पर राहुल ने कहा था कि यह एक गंभीर मामला है और मैं इस पर अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

Also Read : अगर छोटों के साथ हो रहा है अन्याय तो करो विरोध : मुलायम

मोदी सरकार में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अकबर फिलहाल विदेश दौरे पर हैं और उनका इस मामले पर कोई सफाई नहीं आया है। अकबर पर लगे तमाम आरोपों के बाद कांग्रेस उनसे इस्तीफा मांग रही है।

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2008 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद हॉलीवुड के ‘मी टू’ की तर्ज पर भारत में अभियान शुरू हुआ है। अब तक कई महिलाएं अपने साथ हुए गलत आचरण के बारे में खुलकर बोल चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More