अलवर मामले में बोले राहुल मोदी का ब्रूटल न्यू इंडिया…

0

राहुल गांधी ने अलवर मामले में पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि अलवर में मृतक रकबर खान को तीन घंटे के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि अस्पताल घटना स्थल से महज छह किलो मीटर था।

राहुल ने कहा कि मोदी के ब्रूटल (क्रूर) न्यू इंडिया में मानवता खत्म हो चुकी है। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नफरत ने मानवता की जगह ले ली है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि ”अलवर में पुलिसकर्मियों को घायल रकबर खान (अकबर खान) को छह किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाने में तीन घंटे लग गए। क्यों? उन्होंने रास्ते में चाय भी पी।

बेरहमी से कथित तौर पर पिटाई कर दी

ये मोदी का क्रूर न्यू इंडिया है जहां नफरत ने मानवता की जगह ले ली है और लोग कुचने जा रहे हैं और मरने के लिए छोड़ दिये जा रहे हैं।”

आपको बता दें कि 20 जुलाई की रात को राजस्थान के मेवात निवासी अकबर खान अन्य व्यक्ति के साथ पशुओं को ले जा रहा था, तभी अलवर में लालावंडी गांव के समीप ग्रामीणों के एक समूह ने उसे रोक लिया और गो तस्करी का आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से कथित तौर पर पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुलिस को जब घटना की सूचना दी गई तो करीब एक बजे रात में घटनास्थल पर पहुंची।

Also Read :  …ताकि भगवान राम के पैर पखारे सरयू

जिसके बाद वह पीड़ित अकबर खान को अस्पताल ले जाने के बजाय थाने ले गई। इस दौरान पुलिस ने रास्ते में चाय भी पी। पुलिस जब अकबर खान को ले जा रही थी तब वह जिंदा था दावा किया जा रहा है कि पुलिस सुबह करीब चार बजे अकबर खान को अस्पताल लेकर पहुंची। रामगढ़ जिला अस्पताल के डॉक्टर हसन ने कहा कि पुलिस जब सुबह पीड़ित को लेकर पहुंची तो वह मर चुका था।

पुलिस ने भी अकबर खान की पिटाई की थी

जिसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अलवर भेज दिया गया। चश्मदीदों का आरोप है कि पुलिस ने भी अकबर खान की पिटाई की थी। अगर पुलिस चाहती तो अकबर खान की जान बच सकती थी। इस पूरे मामले में पुलिस पर बड़े सवाल उठ रहे है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More