DND बॉर्डर पारकर हाथरस जा रहे राहुल, प्रियंका को रोका तो पैदल ही चल पड़े दोनों नेता

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार को सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए। डीएनडी बॉर्डर पर सुबह से ही पुलिस का पहरा बना हुआ था। और इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी, उन्हें यूपी में एंट्री नहीं मिलेंगी।

हालांकि, यूपी में एंटी के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रोका गया। इसके बाद दोनों नेता  पैदल ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर चल पड़े।

हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने जा रहें हैं- अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, हम हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने जा रहें हैं और न्याय दिलाने के लिए किसी की परमिशन नहीं चाहिए होती है।

सड़को पर उतर आएं हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

दरअसल, सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का शिकार हुई 20 साल की पीड़िता की इलाज के दौरान मौत और उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सड़को पर उतर आएं हैं और सरकार विरोधी नारे लगा रहें हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया पीड़िता के पिता का वीडियो…

 

यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से अनलॉक 5 : क्या खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर ?

यह भी पढ़ें: हाथरस: CM योगी ने पीड़ित परिजनों से वीडियो कॉल पर की बात, कहा- परिवार को 25 लाख रुपए की मदद, मकान और एक सदस्य को देंगे नौकरी

यह भी पढ़ें: थाने में ही सुरक्षित नहीं महिला सिपाही! SHO पर छेड़छाड़ का आरोप, बोली-कभी छूते हैं गाल तो कभी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More