RIP Puneeth Rajkumar : जिम में एक्सरसाइज करते हुए आया हार्ट अटैक और दिल तोड़ चला गया जवां सितारा

0

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली दुखद खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। पुनीत राजकुमार का महज 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं।

वर्कआउट करते वक्त हुई मौत

Puneeth Rajkumar passes away

खबर है कि पुनीत रोजाना की तरह 29 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट करते समय ही उन्हें अचानक कार्डिएक अरेस्ट हुआ जिसके बाद वह वहीं गिर गए। पुनीत को तुरंत ही विक्रम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

कुछ समय बाद ही पुनीत के निधन की खबर आई। इस खबर से पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच दुख की लहर दौड़ गई है। पुनीत के निधन की खबर बाहर आने के बाद हजारों की संख्या में फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए हैं।

सिनेमाघर बंद करने का आदेश

South Indian superstar Puneeth Rajkumar

एक्टर के निधन के कुछ ही देर बाद कर्नांटक सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी के साथ सभी सिनेमाघरों को तुरंत बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके फैंस सड़कों पर न आ जाएं।

फैंस के बीच पुनीत को अप्पू और पावर हाउस के नाम से जाना जाता था। हाल में उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘जेम्स’ की शूटिंग पूरी की थी। अब वह पवन कुमार के साथ अगली फिल्म ‘द्वित्वा’ की शूटिंग शुरू करने वाले थे।

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के सबसे दमदार और लोकप्रिय एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन, निभाया था ‘रावण’ का किरदार

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड को ​फिर लगा बड़ा झटका, शोले के इस मशहूर एक्टर का निधन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More