प्रयागराज में प्रियंका गांधी ने लगाई आस्था की डुबकी, पूर्व पीएम नेहरू को अर्पित किये श्रद्धासुमन

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर प्रयागराज पहुंचीं हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन पहुंची। जहां अपने परदादा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रियंका गांधी ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताए। इस दौरान एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। आज वे यहां करीब 5 घंटे रहेंगी। प्रियंका गांधी बगैर प्रोटोकल के सामान्य श्रद्धालु की तरह संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर थोड़ी देर में संगम पहुंचेगीं। गेट पर भारी भीड़ को देखते हुए आनंद भवन के गेट को खोल दिया गया। कार्यकर्ता भी भीतर घुस गए थे, जिन्हें बाद में रोका गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। वह मनकामेश्वर मंदिर भी जाएंगी। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं।

priyanka gandhi

पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से की थी। 17 मार्च 2019 को प्रियंका ने प्रयागराज से जल यात्रा निकाली थी। संगम में हनुमान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह सड़क मार्ग से छतनाग होते हुए दुमदुमा घाट गई थीं।

दुमदुमा घाट, कौडिहार तक गंगा के रास्ते स्टीमर से गई थीं। उन्होंने पुलवामा में शहीद महेशराज यादव के परिजनों से मुलाकात भी की थी। इसके बाद वह गंगा के रास्ते कौड़िहार से सीतामढ़ी तक स्टीमर से गई थीं।

यह भी पढ़ें: महज 13 साल की छोटी उम्र में रॉबर्ट वाड्रा को दिल दे बैठीं थी प्रियंका गांधी, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

यह भी पढ़ें: इस गांव में 50 साल से एक भी बच्चे का नहीं हुआ जन्म !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More