क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना छात्राओं को कर रही हैं जागरुक

0

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महिलाओं और लड़कियां खुद पर ध्यान नहीं दे पाती। जरा सी लापरवाही से आगे चल कर बड़ी बीमारी का रुप ले सकती है। साथ ही महिलाओं और लड़कियों को पता होना चाहिए कि किस आयु में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज्यादा जरुरत है। इसकी शुरुआत उन्होंने स्कूलों और कालेजों से की है।

इसके लिए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना शहरों में वर्कशॉप का आयोजन कर उन्हें जागरुक और शिक्षित करने का काम कर रही है।

स्वास्थ्य संबंधी वर्कशॉप का आयोजन किया

क्रिकेटर सुरेश रैना जहां एक तरफ क्रिकेट के मैदान पर रनों की बरसात कर रहे हैं तो वही उनकी पत्नी सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रही है। गाजियाबाद में सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने टीनएज बच्चियों के बीच जाकर उनके स्वास्थ्य संबंधी वर्कशॉप का आयोजन किया। बच्चियों को स्वास्थ्य सलाह दी गई और बताया गया कि मां बनने का सही समय क्या है, और शादी करने का सही समय क्या होना चाहिए

Also Read :  काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में मिले मंदिरों के रहस्य से उठा पर्दा

प्रियंका का कहना है कि इस तरह की वर्कशॉप देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कर रही हैं। गाजियाबाद के मुरादानगर के एक गर्ल्स इंटर कॉलेज में यह वर्कशॉप आयोजित की गई थी। प्रियंका रैना ने कहा कि महिलाओं लड़कियों को पता होना चाहिए कौन सी उम्र उनके के लिए गर्भ ठहराने के लिए सही है और शादी के लिए सही आयु क्या है।’

कहा कि हमने लगभग दो हजार लड़कियों को मानसिक और शारिरिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्व जानकारियां और उनसे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरुक किया है। वार्कशॉप की जा रही है जिसमें महिलाओं और लड़कियों को डेली रुटीन से लेकर सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है।आने वाले समय में हम खजुराहो, अजमेर, राजस्थान और जम्मू कश्मीर समेत कई शहरों में वर्कशॉप करने का प्लान है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More