भाजपा को झटका, अनुप्रिया नहीं करेंगी समर्थन

0

निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल यूपी में हो रहे निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को भी अपना समर्थन नहीं करेंगी। निकाय चुनाव में भाजपा से किनारा कर चुकी पार्टी का कहना है कि केन्द्र सरकार के साथ गठबंधन नहीं टूटेगा।
also read :  मैच के दौरान पिच पर दौड़ा दी कार, युवक हिरासत में
कार्यकर्ता अपने विवेक से मतदान कर सकते हैं
अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वृजेन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इस चुनाव में पार्टी किसी को भी समर्थन नहीं करेगी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपने विवेक से मतदान कर सकते हैं।
also read : जरा भड़के से दिखते है सरकार, जानिये क्यों भड़के तेजस्वी
निकाय चुनावों से दूरी बनाने का फैसला किया
उन्होंने कहा कि पार्टी के इस फैसले से केंद्र और राज्य सरकार में गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कहा जा रहा है बीजेपी के साथ सीट बंटवारे को लेकर आम सहमती नहीं बन पायी। इस वजह से पार्टी ने निकाय चुनावों से दूरी बनाने का फैसला किया।
also read :ऐसे रखें अपने दिल का खास ख्याल
6 अक्टूबर तक उन सीटों की सूची मांगी थी
हालांकि इससे पहले अपना दल निकाय चुनाव में भी मजबूत सीटों पर अपनी दावेदारी पेश करने की बात कर रहा था। इसी वजह से पार्टी की संयोजक और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछले महीने मंडल और जिला प्रभारियों से 6 अक्टूबर तक उन सीटों की सूची मांगी थी, जहां पार्टी का जनाधार है। अनुप्रिया के इस फैसले से भाजपा के लिए निकाय चुनाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More