आजम खां : ‘बाबरी का ढांचा शिवसेना ने गिराया भाजपा ने नहीं’

0

समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को मुस्लिम (Muslims) विरोधी बताया है। बुलंदशहर में आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि अब मुस्लिम भारत से पलायन कर दें। वह हमें देश छोडऩे का रास्ता बता दें तो हम पलायन कर जाएंगे।

देश से ही मुस्लिम पलायन कर जाएं

अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट रहे आजम खां ने बुलंदशहर में भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश का मुस्लिम पलायन कर जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद का ढांचा भाजपा ने नहीं, बल्कि शिवसेना ने गिराया था। अयोध्या से मुस्लिम पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी चाहते हैं कि देश से ही मुस्लिम पलायन कर जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी अगर जगह बता दें तो हम देश से पलायन कर जाएंगे।

Also Read :  Video : कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कौन जानता है मोदी के बाप को?

आजम खां गुलावठी में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी के बारे में कोई जवाब नहीं दूंगा।

बेरोजगार युवक आत्महत्या कर रहे हैं…

उन्होंने आरएसएस को संविधान विरोधी कहा तो अखिलेश यादव तथा शिवपाल यादव की रार पर कुछ भी कहने से बचते रहे। महागठबंधन पर कहा कि गठबंधन हो तो अच्छा न हो तो भी अच्छा। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगार युवक आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन मीडिया इस तरह की खबरों को दिखाता नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More