प्रयागराज : घर के बाहर सो रही मां-बेटी की गला काटकर नृशंस हत्या, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

0

प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक मां और उसकी बेटी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मसनी गांव की है।

बीती रात हुए इस नृशंस हत्याकांड की जानकारी सुबह जब लोगों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मौके पर स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की छानबीन की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हत्याकांड से हर कोई हैरान है।

कारणों का पता नहीं-

घटना के बारे में एडिशनल एसपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया, ‘थाना नवावगंज क्षेत्र का मामला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’

आगे एडिशनल एसपी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस-

मां अंजली (35) पत्नी और बेटी संजीवनी (13) गांव में बरामदे में सो रही थी। सुबह उनका शव बिस्तर पर खून से सना मिला। किसी ने बड़ी ही बर्बरता से दोनों की हत्या कर दी।

बताया जाता है कि पति अंजनी सरोज मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। हत्या किसलिए, किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल पा रहा है।

गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी : हेड कांस्टेबल ने बाथरूम के अंदर गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More