प्रतीक बब्बर ने लखनऊ में सान्या से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर सान्या सागर के साथ बुधवार को राजधानी लखनऊ में शादी के बंधन में बंध गए। आइए आपको दिखाते है शादी के बाद कुछ तस्वीरें।

prateik sanya marrige

दो साल से रिलेशनशिप में थे प्रतीक और सान्या

बताते चलें कि प्रतीक बब्बर और सान्या सागर पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। प्रतीक ने साल 2017 में बड़े ही खास अंदाज में सान्या को प्रपोज किया था। दरअसल प्रतीक ने एक म्यूजिकल कंसर्ट के दौरान फिल्मी स्टाइल में सबके सामने सान्या को प्रपोज किया था।

prateik sanya marrige

पिछले साल उन्होंने सगाई की थी। प्रतीक बब्बर ‘जाने तू या जाने न’ फिल्म में जेनेलिया डिसूजा के भाई की भूमिका में नजर आए थे। ‘एक दीवाना था’, ‘बागी 2’ जैसी फिल्मों में प्रतीक की एक्टिंग को काफी सराहा गया।

prateik sanya marrige

Also Read :  इंतजार खत्म 25 जनवरी को फैंस के बीच आ रहे हैं दंबग तेजस्वी प्रताप सिंह

लंदन फिल्म अकादमी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं सान्या

वहीं उनकी दुल्हनिया सान्या सागर की बात करें तो सान्या ने ‘निफ्ट’ से फैशन कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। सान्या ने लंदन फिल्म अकादमी से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई भी की है। इससे पहले कई मौकों पर दोनों एक साथ देखे जा चुके हैं।

prateik sanya marrige

प्रतीक और सान्या सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की तस्वीर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल शादी के बाद अब कपल द्वारा मुंबई और लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी देने की बात कही जा रही है। रिसेप्शन में बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा समेत कई पार्टियों के नेता और बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More