ठंड से परेशान कर्मचारियों ने कपड़े उतार कर किया विरोध प्रदर्शन

0

उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड चरम पर है। कई सरकारी विभागों में ठंड से निपटने के कोई इंतजाम नहीं है। इससे खफा होकर प्रतापगढ़ के प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। भीषण ठंड में कपड़े उतारकर कर्मचारी डाक घर के बाहर आ गए और जमकर नारेबाजी की।

डाकघर में ठंड से बचने के लिए नहीं है कोई सुविधा

कर्मचारियों ने बताया कि प्रधान डाकघर होने के बावजूद यहां ठंड से बचने के कोई इंतजाम नहीं है। उन लोगों ने अधिकारियों को कई बार कोयले, हीटर या ब्लोवर की व्यवस्था करने को कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिक्षक के कमरे में ठंड से बचने के इंतजाम हैं लेकिन कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं है।

Also Read : डिजाइनर बुर्का और चुस्त कपड़े न पहनें मुस्लिम महिलाएं : दारुल उलूम देवबंद

ठंड की वजह से कर्मचारी नहीं कर पा रहे काम

बुधवार भीषण ठंड से परेशान कर्मचारियों ने बताया कि वे लोग दफ्तर में काम नहीं कर पा रहे थे। उन लोगों का शरीर ठंड से कांप रहा था तो हाथ पैर ठंड से अकड़ गए थे। वे लोग अधीक्षक के पास पहुंचे और उन लोगों ने उनसे ठंड से बचने के लिए इंतजाम करने को कहा।

अधिकारी कहते हैं खुद कर लो इंतजाम

कर्मचारियों का आरोप है कि अधीक्षक ने उन लोगों पर 500 रुपये फेंककर खुद इंतजाम करने की बात कही। इस बात पर कर्मचारी नाराज हो गए और कपड़े उतारकर डाकघर के बाहर आ गए। उन लोगों ने डाकघर का चैनल बंद करके नारेबाजी शुरू कर दी।

(साभार- नवभारत टाइम्स)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More