…तो काशी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी?

priyanka vadra

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार का दिन बेहद अहम रहा। कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा कार्ड प्रिंयका गांधी के खेल दिया। इसी के साथ सियासी भूचाल आ गया। चारों तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया। इसी के साथ ही कयास लगाई जाने लगे की वो कहां से चुनाव लड़ेंगी।

माना जा रहा था कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं लेकिन कांग्रेस वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के एक ट्वीट ने अटकलें तेज कर दी है। कपिल सिब्बल ने ट्टीट किया है।

https://www.instagram.com/p/Bs-IxK3FTIx/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने की खबर के साथ ही कांग्रेस पार्टी जबरदस्त जोश में नजर आ रही है। अब ऐसी अटकलें भी चल रही हैं कि पार्टी प्रियंका को मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतार सकती है।

https://www.instagram.com/p/Bsw4aXsgVJx/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर इस दिशा में संकेत भी दिए हैं। 2014 में मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने इसके लिए राहुल गांधी को प्रस्ताव भेजने की बात कही है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘मोदीजी और अमित शाह ने कहा था, कांग्रेस मुक्त भारत!

https://www.instagram.com/p/Bru4D3VA2-A/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Also Read :  चंदा कोचर के खिलाफ FIR दर्ज, CBI कर रही हैं छापेमारी

अब प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश (पूर्वी) में आने के बाद हम देखेंगे… मुक्त वाराणसी? … मुक्त गोरखपुर?’ राजनीतिक गलियारों में इन दिनों ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका को पूर्वी यूपी की किसी सीट से उतारा जा सकता है।

ऐसी भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मुकाबले में उन्हें वाराणसी से पार्टी अपना चेहरा बना सकती है। प्रियंका को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई है और उन्हें कांग्रेस का महासचिव भी बनाया गया है।

बुधवार को राहुल गांधी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब फ्रंटफुट पर खेलेगी। प्रियंका अब तक प्रदेश में सिर्फ रायबरेली और अमेठी के क्षेत्रों में ही चुनाव प्रचार करती थीं। इस बार उन्हें बीजेपी का गढ़ माने जा रहे पूर्वी यूपी की कमान दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)