कोरोना के चलते पाकिस्तान ने रोकी सभी फ्लाइट्स!

पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने इसकी पुष्टि की है

0

पाकिस्तान सरकार ने कोरोनावायरस को देखते हुए देश में सभी इंटरनेशनल एवं डोमेस्टिक फ्लाइट्स के संचालन पर 21 अप्रैल तक रोक जारी रखा है। पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने इसकी पुष्टि की है।

इससे पहले के अपने नोटीफिकेशन में सीएए ने कहा था कार्गो तथा अन्य जरूरी सेवाओं के लिए विमानों का संचालन जारी रहेगा। पाकिस्तान में कोरोना के 4474 मामले दर्ज हुए हैं और अब तक 65 लोग मारे जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब-

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या सबसे अधिक पंजाब प्रांत में है। यहा देश में लगभग आधे से ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या है।

पंजाब के बाद दूसरे सबसे प्रभावित प्रांत सिंध है, जहां अब तक 1,128 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश भर में 572 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

इमरान ने की ये अपील-

एक बार फिर प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने अपने शीर्ष जनरलों के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने कोविड​​-19 से उत्पन्न स्थिति पर विशेष जोर देने के साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें: एन-95 मास्क की जगह अंडरवेयर से बने मास्क पाकिस्तान को पकड़ाया

यह भी पढ़ें: Coronavirus: पाकिस्तान ने सामानों की आवाजाही पर राष्ट्रव्यापी रोक हटाई

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More