Lok Sabha Elections से पहले विपक्षी दलों को लगा करारा झटका

कांग्रेस, सपा, बसपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

0

लोकसभा चुनाव से पूर्व बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता भाजपा के शामिल हो रहे हैं. इस दौरान सेवापुरी और रोहनिया विधानसभा क्षेत्र समेत जिले भर के कांग्रेस, सपा और बसपा से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और भाजपा नेता डा. राजेश मिश्र के समक्ष सदस्यता ग्रहण की.

Also Read : Pop singer Mika Singh पहुंचे श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार, लगाई हाजिरी

भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की.

इन प्रमुख नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कांग्रेसियों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक मेवालाल बागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष हाजी रईस अहमद, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख आलोक पांडेय, पूर्व पीसीसी सदस्य डा. जेपी तिवारी,कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गुलरेज अहमद, शिवसेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह गुड्डू, पूर्व सभासद अफजाल अंसारी, सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष अभय तिवारी,प्रफुल्ल पांडेय, प्रभु पटेल, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भृगुनाथ पटेल, पूर्व प्रधान मनोज पटेल, पूर्व प्रधान गोपाल यादव, शोभनाथ पांडेय,अभिषेक सोनकर, अभिषेक सिंह, संजीव सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल हैं.
सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल, उमेश दत्त पाठक, अरविंद मिश्रा, हर्षवर्धन सिंह आदि रहे.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More