अक्षय तृतीया पर करें राशि अनुसार खरीदारी, होगी धन वर्षा

0

18 अप्रैल को ‘अक्षय-तृतीया’ है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है अक्षय अर्थात् जिसका कभी क्षय ना हो। ‘अक्षय-तृतीया’ एक अति महत्वपूर्ण पर्व है। ‘अक्षय-तृतीया’ को अबूझ व स्वयं सिद्ध मुहूर्त की मान्यता प्राप्त है। प्रतिवर्ष अक्षय-तृतीया का पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

इस बार ‘अक्षय-तृतीया’ 18 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्धि योग में रहेगी जो बहुत ही दुर्लभ व शुभ संयोग है। अक्षय-तृतीया के दिन सम्पन्न की गईं साधनाएं व दान अक्षय रहकर शीघ्र फलदायी होते हैं। इस दिन स्वर्ण खरीदने और दान करने की परंपरा पायी जाती है। मानते हैं इससे सम्पन्नता अक्षय हो जाती है और घर में स्वर्ण और धन के भंडार भरे रहते हैं।

लेकिन इस दिन राशि अनुसार खरीदारी करने से विशेष लाभ होगा…

मेष राशिअक्षय तृतीया पर मेष राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- यह समय आपके खर्चों का होगा। इस राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए शुभ है।

मिथुन राशि-यह समय आपके लिए काफी अनुकूल कहा जा सकता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।

Also Read :  नवंबर से नहीं छपे 500 के नोट, अब 3 शिफ्ट में छपाई

कर्क राशि-अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। इस राशि के जातक इस समय शेयर, सोना-चांदी और भूमि इत्यादि में निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि- भाग्य में प्रगति का वातावरण रहेगा। इस राशि के जातक गृह-सज्जा और अन्य सजावटी उपकरण जैसे कलात्मक चित्र या मूर्तियां खरीद सकते हैं।

कन्या राशि-इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस राशि के जातकों के लिए यह समय श्रृंगार संबंधी वस्तुओं तथा आभूषण खरीदने के लिए उत्तम समय है।

तुला-यह समय आपको जीवनसाथी से सहयोग लेकर चलने का रहेगा। इस राशि के जातक इस समय अन्न-वस्त्र का क्रय करें। इन वस्तुओं में निवेश भी किया जा सकता है। शक्कर, चावल इत्यादि का दान करें।

वृश्चिक राशि –यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्या से परेशान हैं तो राहत मिल सकती है। इस राशि के जातक इस समय मूल्यवान धातु जैसे सोना-चांदी, तांबा-कांसा, प्लेटिनम में निवेश करें।

धनु राशि-यह समय आपको यश व प्रतिष्ठा दिलाने के लिए उत्तम है। इस राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि-पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वहीं राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी लाभान्वित होंगे। इस राशि के जातकों के लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।

कुंभ राशि –इस राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए अत्यंत शुभ है। यह स्थायी संपत्ति फलित होगी।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More