Fact Check: इस मुस्लिम मुल्क के जिले का नाम हुआ ‘हिंद सिटी’ ? जानें सच्चाई

0

इन दिनों एक खबर काफी ज्यादा चर्चा में बानी हुई है, बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात में वहां के सुल्तान ने एक जिले का नाम हिंद सिटी कर दिया। फिर क्या है था इसकी चर्चा यूएई समेत दुनियाभर कई देशो में शुरू हो गई। फिर क्या है कुछ लोगों ने तो यह तक दवा किया कि यह हिन्द सिटी हिन्दुओ से जुड़ा हुआ है। जबकि एक्पर्ट्स की इसपर अपनी अलग राय है। तो आइए जानते क्या है इसके पीछे की सच्चाई।

इस जिले का नाम बदलकर रखा गया ‘हिन्द सिटी’…

जानकारियों के अनुसार, सयुक्त संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक जिले का नाम हिंद सिटी कर दिया है। जिस जिले का नाम हिंद सिटी किया गया है इससे पहले इसका नाम अल मिन्हाद हुआ करता था। इस खबर की पुष्टि यूएई की ही आधिकारिक न्यूज़ एजेंसी द्वारा की गई। बता दें कि हिन्द शहर को 4 भागो में बाटा गया है 80 वर्ग किलोमीटर के वर्ग में फैले इस शहर को हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 के रूप में बांट दिया गया है। यह शहर अमीरात रोड, दुबई अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड से सीधे जुड़ा हुआ है।

क्या है इसके पीछे कि वजह…

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यूएई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर इस जगह के नाम की घोषणा की है। खास बात यह है कि दोनों की शादी 1979 में हुई थी। जोड़ी के 12 बच्चे है। इसके अलावा शेख मोहम्मद ने और भी कई शादियां की थी। गौर करने वाली यह है कि उनकी कई बेटियों के नाम ‘हिंद’ से है। इसलिए माना जा रहा है कि इसी वजह से शहर का नाम हिंद शहर कर दिया गया है।

भारत से क्या है इसका नाता…

हालांकि इस खबर के भारत में फैलते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी । भारत में बहुत से लोग इसे हिंदू संस्कृति, हिंदुस्तान और सनातन धर्म से जोड़कर देख रहे हैं। लेकिन असल में बात करें तो इसका भारत और हिंदुओं से कोई लेना देना नहीं है।

Also Read: Climate change के कारण पृथ्वी के 65 प्रतिशत कीड़े होने जा रहे हैं विलुप्त

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More