CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने ठुकराया पद्मश्री पुरस्कार

0

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार को ठुकरा दिया है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा पुरस्कार दिए जाने के समय को लेकर सवाल उठाए हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी।

लेखक गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार ठुकरा दिया:

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन और लेखक गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार ठुकरा दिया है। शुक्रवार को जारी किए गए इस साल के लिए पद्म पुरस्कारों की सूची में उनका नाम था। उन्होंने सम्मान यह कहते हुए लेने से इनकार कर दिया कि इसकी टाइमिंग सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब हैं और लोग इसके कारण इस सम्मान को भी चुनाव से जोड़कर देखेंगे।

ये भी पढ़ें:  बापू को समर्पित गणतंत्र दिवस 2019, दिखा राष्ट्र का पराक्रम

कहा-सरकार की टाइमिंग सही नहीं:

गौरतलब है की 76 साल की लेखक गीता मेहता अमेरिका की नागरिक हैं। उनकी शादी सोनी मेहता से हुई है जो पेशे से पब्लिशर हैं। वह अमेरिका के अनेक राष्ट्रपति जिसमें बराक ओबामा भी हैं के ऊपर बेस्ट सेलर किताब पब्लिश कर चुके हैं। गीता ने खुद कई शानदार किताबें लिखी हैं। उनकी किताबों में कर्मा कोला (1979), राज (1989), स्नैक्स एंड लैडर्स: ग्लिम्स ऑफ मॉडर्न इंडिया, ए रिवर सूत्रा जैसे प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें:  रिवर फ्रंट घोटाले में अखिलेश के बाद चाचा शिवपाल पर लटकी जांच की तलवार !

सरकार ने 112 पद्म पुरस्कार दिए:

साभार यूट्यूब  

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More